फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कहीं राम मंदिर तो कहीं गणेश-लक्ष्मी... 500 ड्रोन ने रोशन किया जयपुर का आसमान

Sun, 08 Nov 2026 07:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

छोटी दिवाली पर जयपुर में पहली बार 500 से अधिक ड्रोन की मदद से भव्य शो आयोजित किया गया। अमर जवान ज्योति के सामने जनपथ पर हुए इस आयोजन में आसमान में राम मंदिर, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान कृष्ण और रंगोली की आकृतियां बनाई गईं।
विज्ञापन
भगवान गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में छोटी दिवाली के मौके पर पहली बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। अमर जवान ज्योति के सामने जनपथ पर आयोजित इस शो ने हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 500 से अधिक ड्रोन ने एक साथ आसमान में उड़ान भरकर रोशनी और रंगों से ऐसी आकृतियां बनाईं कि देखने वाले देखते रह गए। आसमान में राम मंदिर, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और रंगोली की शानदार झलक दिखाई दी।

आसमान में दिखे राम मंदिर और गणेश-लक्ष्मी के दिव्य स्वरूप

जयपुर नगर निगम की ओर से आयोजित इस ड्रोन शो की औपचारिक शुरुआत मेयर सुनील कोठारी और कमिश्नर ओम कसेरा ने स्विच ऑन करके की। इसके बाद एक साथ 500 से अधिक ड्रोन ने उड़ान भरी और रात के अंधेरे में आसमान को सतरंगी रोशनी से जगमगा दिया। शो की शुरुआत आसमान में आकर्षक रंगोली बनाने के साथ हुई। इसके बाद ड्रोन के जरिए भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी के दिव्य स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप और भव्य श्रीराम मंदिर की आकृति ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। आसमान में उकेरी गई इन कलाकृतियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।

हैप्पी दिवाली लिखकर दी शुभकामनाएं, विदेशी पर्यटक भी हुए मंत्रमुग्ध

ड्रोन शो के दौरान आसमान में 'हैप्पी दिवाली' और 'दिवाली खुशियों की' जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए गए। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में जयपुरवासी परिवार के साथ पहुंचे। वहीं, विदेशी पर्यटकों ने भी इस खास आयोजन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। जयपुर में पहली बार दिवाली पर हुए इस भव्य ड्रोन शो ने दीपोत्सव के जश्न को और खास बना दिया। रोशनी से जगमगाते आसमान में बनी धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियां शहरवासियों के लिए यादगार बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें