फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: कुएं से पांच अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने सभी को सुरक्षित बचाया

Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में एक ही कुएं से पांच वयस्क अजगर मिले, जिनका वन विभाग और वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह अभियान राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण के इतिहास की विशेष घटना के रूप में दर्ज हुआ।
 
विज्ञापन
एक कुएं से मिले पांच अजगर, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ के निकट ओछड़ी गांव में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई जब ग्रामीणों को एक फार्म हाउस के कुएं में एक साथ पांच विशालकाय अजगर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही गांव में डर और आशंका का माहौल बन गया कि कहीं किसी को नुकसान न हो जाए। ग्रामीणों ने तुरंत वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी को जानकारी दी, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

 
घंटों के प्रयास से सभी अजगरों का सुरक्षित रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम में शामिल रामकुमार साहू, पीयूष कामले, मुबारक खान और चिराग ने कुएं में झांककर देखा तो पांच वयस्क अजगर मौजूद थे। टीम ने करीब कई घंटों के प्रयास के बाद एक-एक कर सभी अजगरों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान मुबारक खान रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, जबकि बाकी सदस्य रस्सी खींचकर सहायता करते रहे। स्थानीय ग्रामीणों और छात्र संघ अध्यक्ष भरत मेनारिया की टीम ने भी पूरा सहयोग दिया। रेस्क्यू के बाद सभी अजगरों को पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
 
अभियान बना वन्यजीव संरक्षण का अनोखा उदाहरण
मनीष तिवारी ने बताया कि आमतौर पर एक या कभी-कभार दो अजगर एक साथ मिलते हैं, लेकिन पांच वयस्क अजगरों का एक ही स्थान से रेस्क्यू होना पहली बार हुआ है। इसे उन्होंने न केवल चित्तौड़गढ़ बल्कि पूरे राजस्थान के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक उल्लेखनीय घटना बताया। ग्रामीणों ने भी टीम की तत्परता और साहस की खुलकर सराहना की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bharatpur: SIR अभियान के बढ़ते दबाव से नाराज BLO का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जयपुर बीएलओ आत्महत्या पर भी बोले
विज्ञापन

 
सबसे बड़ा अजगर 15 फीट लंबा, दो अन्य भी 9 फीट तक
कुएं से निकाले गए सभी अजगर वयस्क थे। इनमें सबसे बड़ा मादा अजगर लगभग 15 फीट लंबी थी। तीन अन्य अजगर 8 से 9 फीट के थे, जबकि एक नर अजगर करीब 5 फीट लंबा था। पांच बड़े अजगरों को एक साथ देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये अजगर कितने समय से इस क्षेत्र में मौजूद थे, लेकिन घटना वन्यजीव संरक्षण का अनोखा उदाहरण बनकर सामने आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें