फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: नाले के पास मिला अज्ञात किशोरी का शव, पुलिस ने दुष्कर्म और रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई

Thu, 07 Aug 2025 08:44 AM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

शहर के सदर थाना क्षेत्र में नाले के पास एक किशोरी का शव मिला है। शुरुआती जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किशोरी के पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
नाले किनारे पड़ा मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के निंबाहेड़ा मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक नाले के पास एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। किशोरी के पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराध पर सर्व समाज ने की बैठक, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक युवक जो सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था, ने इस किशोरी को अपने कमरे पर बुलाया था। किसी कारणवश किशोरी को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद युवक ने अपने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने उसे किशोरी को वहां से ले जाने को कहा। युवक किशोरी को लेकर चला गया, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचा। आशंका है कि युवक ने किशोरी को नाले के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद मकान मालिक सदर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उसी दौरान पुलिस को नाले के पास शव मिलने की सूचना भी मिली। पुलिस अब संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है, जिससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि युवक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। उसके पकड़े जाने के बाद किशोरी की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें