फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: साढ़े सात क्विंटल डोडा चूरा की बड़ी खेप पकड़ी, डीएसटी और भदेसर पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 07 May 2025 10:42 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

भदेसर पुलिस ने आज दौलतपुरा-रूपाखेड़ी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस की विशेष टीम और भदेसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े सात क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई बुधवार को दौलतपुरा-रूपाखेड़ी रोड पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जिसमें एक लग्जरी वाहन से 7 क्विंटल 36 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिला विशेष टीम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर भदेसर पुलिस ने आज दौलतपुरा-रूपाखेड़ी मार्ग पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।

ये भी पढ़ें: Mock Drill: जयपुर से जैसलमेर तक सायरन गूंजे, मॉक ड्रिल में दिखी जंग की झलक, प्रमुख शहरों में रेस्क्यू अभ्यास
विज्ञापन


तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन पुत्र मुरली रावली भोई के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध भदेसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024–25 के तहत अफीम फसल की खेती का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब उत्पादन शुरू होते ही तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में चित्तौड़गढ़ पुलिस के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स तथा क्राइम ब्रांच लगातार सक्रिय होकर तस्करी के मामलों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


आज पकड़े गए इस डोडा चूरा की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें