फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में बोले उपराष्ट्रपति- देश के विकास में किसानों की अहम भूमिका

Sun, 09 Feb 2025 06:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ आज चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध धाम मातृकुंडिया पहुंचे और अखिल मेवाड़ क्षेत्र जाट समाज महासभा संस्थान के मातृकुंडिया में महादेव के नवीन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया धाम में आयोजित महादेव के नवीन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे उपराष्ट्रपति ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश किसान दिवस की रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने किसानों के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने एवं उनका लाभ उठाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हाल ही महाकुंभ में डुबकी लगाकर आए हैं, ऐसा ही अनुभव उन्हें मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में आकर हो रहा है। करीब 25 वर्ष पहले वह इस धरा पर आए थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मेवाड़ जाट समाज के अध्यक्ष माधवलाल जाट ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं हल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें