महिला शिक्षक से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने मसूदा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे पर महिला शिक्षक के साथ छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप है।
अनुसूचित जाति की महिला शिक्षक ने पुलिस को शिकायत दी। रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे पर पद का रौब दिखाकर महिला शिक्षक को आपत्तिजनक तरीके से पकड़ने की कोशिश करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने सहित विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आरोपों को झूठा बताया है।
पीड़ित महिला शिक्षक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित महिला शिक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पुलिस उप अधीक्षक ईश्वर सिंह के जिम्मे की है।