फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: महिला के साथ मारपीट कर लज्जा भंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी और सरिए से किया था हमला

Sat, 05 Apr 2025 03:38 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी जिले में सदर थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ लज्जा भंग और मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लकड़ी और सरिए से महिलाओं पर हमला किया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध मे त्वरित निष्पक्ष अनुसंधान कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देशों की पालना में बूंदी सदर थाना अधिकारी रमेश चंद्र आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महिला के साथ मारपीट कर लज्जा भंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन


थानाधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि फरियादी बाबूलाल वर्मा पुत्र गोर्धन जाति रैगर उम्र 35 साल निवासी गेट नंबर तीन नैनवा रोड़ बूंदी थाना सदर ने दी गई रिपोर्ट में बताया कि 14 मार्च को दोपहर 12 बजे की घटना है। मेरे घर उसकी बेटी पूजा और दामाद दुर्गाशंकर होली करने आए हुए थे। सभी अपने घर पर बेठे थे। मुलजिमान सोनू, हेमंत, महेंद्र मीणा और अन्य 15 से 20 आदमी एक राय होकर जान से मारने की नियत से सरिया, कुल्हाड़ी हथियार लेकर घर के अंदर आए और गाली-गलौज करते हुए लकड़ी और सरियों से मारपीट करने लग गए।

यह भी पढ़ें: एक दिन में तीन अकाल मौतें, सड़क हादसों में गई दो की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पुत्री पूजा कुमारी और पत्नी नाथी बाई बीच-बचाव करने आई तो पूजा के साथ मारपीट की। नाथी बाई और पूजा कुमारी के साथ छेड़खानी की। इस पर पुलिस से मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया। प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों की पालना में पुलिस टीम का गठन कर मामले में महिलाओं के साथ मारपीट कर लज्जा भंग करने वाले अभियुक्तों की तलाश कर अभियुक्त सोनू, हेमंत और महेंद्र को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। 

यह भी पढ़ें: भारी पड़ी सोशल मीडिया पर अनजान युवक से दोस्ती, नजदीकियां बढ़ाकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें