फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News : महिला को डायन बताकर गर्म भाले से दागा, मामले में भोपा और उसका साथी पुलिस हिरासत में

Fri, 29 Nov 2024 07:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

जहाजपुर निवासी एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने और गर्म भाले से उसे दागने के बाद बाल काटकर उसका मुंह काला करके गांव में घुमाए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने मुंह काला करके गांव में घुमाने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे हिंडोली अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन पीड़िता ने आज ही हिंडोली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


हिंडोली थाना अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि जहाजपुर जिला निवासी एक महिला ने हिंडोली पुलिस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसे पेटदर्द की शिकायत रहती थी, जिस पर किसी ने जानकारी दी थी कि ग्राम खस्ताहाली का झोपड़ा में देवस्थान पर जाओ वहां तुम्हारा इलाज हो जाएगा। इसके बाद वह अपने पुत्र के साथ 24 नवंबर को वहां पहुंचे। वहां पहले से बाबूलाल रैगर पुत्र रामा रैगर, सोनू पत्नी ताराचंद मीणा, ताराचंद मीणा, हेमराज मीणा, लेखराज मीणा, चेतन मीणा, छितर मीणा और गौरीदेवी पत्नी ब्रह्मालाल मीणा मौजूद थे, इनमें से बाबूलाल रैगर, सोनू मीणा व गौरीदेवी ने उसे पकड़ लिया और गर्म भाले से जगह-जगह दाग दिया, जिसके कारण उसके शरीर पर घाव हो गए। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके अंदर डायन होना बताकर उसे पेड़ से बांध दिया और उसके सिर के बाल काटकर, उसका मुंह काला किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने यह भी कहा कि इसके शरीर में डायन घुस गई है, जो एक दिन मे निकल जाएगी लेकिन दिन निकलने के बाद भी उसकी तबियत ठीक नहीं हुई तो अगले दिन आधी रात को उसे गांव के बाहर छोड़ दिया और कहा कि इसे घर ले जाओ ये ठीक हो जाएगी लेकिन उसकी तबियत में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


महिला ने मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर भोपा और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने महिला के बाल काटने व मुंह काला करके गांव में घुमाने की बात से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें