फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi : घर में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, अनचाहे मेहमान को देखकर उड़े होश, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Wed, 31 Jul 2024 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

जिले के तीरथ गांव के एक घर में मेहमान बनकर आए सात फीट लंबे मगरमच्छ ने घर के लोगों के होश उड़ा दिए। बताया जा रहा है कि यह चंबल नदी से होते हुए गांव के तालाब में पहुंचा और फिर घर के अंदर जा पहुंचा। बहरहाल वन विभाग ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के तीरथ गांव के एक घर में सोमवार रात मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की लंबाई करीब 7 फीट की बताई गई है। घर में जबरन घुसे इस मेहमान ने सीधे किचन का रुख करते हुए फ्रिज के पीछे की जगह को अपना ठिकाना बनाया। रात में जब घर का मालिक पानी पीने के लिए उठा तो इस मेहमान को देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


गांव चंबल के किनारे बसा होने से ग्रामीणों का कहना है कि शायद मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव में आया और घर में जा पहुंचा। घर के मालिक ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। 

परिवार के एक सदस्य विजय कुमार मीणा का कहना है कि हाल ही में कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ा गया था। संभव है कि यह वहीं से आया हो। विजय ने बताया कि इन दिनों कई मगरमच्छ गांव के तालाब में नजर आने लगे हैं। बहरहाल इस घटना से परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें