फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, बीटीपी ने व्हिप जारी कर विधायकों को वोट नहीं करने के दिए निर्देश

Thu, 09 Jun 2022 10:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीटीपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोघरा ने कहा कि बीटीपी की ओर से पूर्व में की गई मांगों पर राज्य सरकार ने अनदेखी की। इसलिए उन्होंने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बीटीपी ने जारी किया व्हिप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की चार सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। बीटीपी ने अपने दोनों विधायकों को चुनाव में भाग नहीं लेने का व्हिप जारी कर दिया है। बीटीपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोघरा ने दोनों विधायकों को पत्र लिखकर राज्यसभा चुनाव में तटस्थ रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ समझौता होने के बाद बीटीपी विधायकों के साथ की तस्वीर साझा की थी लेकिन अब बीटीपी ने अपने दोनों विधायकों से चुनाव में तटस्थ रहने को कहा है। हालांकि, सियासी जानकारों का मानना है कि बीटीपी में पार्टी लाइन से अलग चल रहे दोनों विधायकों रामप्रसाद डिंडोर और राजकुमार रोत पर इस व्हिप का कितना असर होगा, ये देखने वाली बात होगा। 


बीटीपी के प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है कि कुछ प्रकरणों और विकास कार्यों में उन्हें सरकार का सहयोग नहीं मिला। विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने बीटीपी को वोट देकर इतिहास रचा है। कांग्रेस के संकट के समय भी बीटीपी ने सहयोग किया है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पैटर्न लागू करने, 14 अप्रैल, 2019 को राज्यपाल, मुख्यमंत्री को 32 सूत्री मांग पत्र दिया है। 18 जुलाई, 2020 को फिर से 17 सूत्री मांगों से अवगत करवाया। दो अक्टूबर को 2020 शिक्षक भर्ती, 2018 कांकरी डूंगरी प्रकरण पर उच्च स्तरीय जांच के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। इस प्रकरण को लेकर एसआईटी गठन की मांग भी रखी। कांकरी डूंगरी हिंसा में दर्ज केस वापस लेने की मांग भी सरकार के सामने रखी लेकिन सरकार की ओर से इन मांगों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से बीटीपी ने दोनों ही विधायकों से राज्यसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का व्हिप जारी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें