फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग, बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर चलाईं गोलियां, 14 करोड़ की हेरोइन मिली

Sun, 02 Oct 2022 10:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर स्थित कैलाश पोस्ट के पास एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई। शनिवार रात करीब एक बजे बीएसएफ के जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने फायरिंग की, लेकिन ड्रोन बच निकला। सुबह एक खेत में 14 करोड़ की हेरोइन मिली।
विज्ञापन
14 करोड़ की हेरोइन बरामद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर शनिवार देर रात फायरिंग हुई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे एक ड्रोन पर गोलियां चलाईं। हालांकि, जवान ड्रोन को गिराने में सफल नहीं हो पाए और वह बच निकला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के अनूपगढ़ की भारत-पाक सीमा पर स्थित कैलाश पोस्ट के पास एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई। शनिवार रात करीब एक बजे बीएसएफ के जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, लेकिन वह बच निकला। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। 

रविवार सुबह कैलाश पोस्ट के पास मौजूद एक खेत का मालिक वहां पहुंचा तो उसे 4 पैकेट पड़े हुए दिखाई दिए। संदिग्ध पैकेट देख उसने इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी। बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैकेट को खोले तो उसमें हेरोइन थी। इसके टीम ने चारों पकैट जब्त कर लिया। इन पैकेट में कुल साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। बाजार में इस हेरोइन का कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें