भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर जिले में तैनात बीएसएफ के एक और जवान को हथियार और हेरोइन तस्करी में लिप्त पाया गया है। छुट्टियों पर पंजाब के तरणतारण स्थित अपने गांव गए इस जवान प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रेमसिंह ने वर्ष 2014 में पंजाब सीमा पर अपनी तैनाती के दौरान सीमा पार से हथियार व हेरोइन लेकर आने वाले तस्करों की मदद की थी। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार जवान ने डेढ़ वर्ष पूर्व पंजाब में अपनी तैनाती के दौरान तस्करों को हथियार व हेरोइन की खेप भारत में लाने में मदद की थी।
बाड़मेर में 72वीं बटालियन के सिपाही प्रेमसिंह को तीन जनवरी से छुट्टियों पर गया हुआ था। पिछले दिनों हुई कुछ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद प्रेम सिंह का नाम सामने आया था।
तीन दिन पूर्व श्रीगंगानगर सेक्टर के रायसिंह नगर क्षेत्र से बीएसएफ के एक जवान अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।