फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: संत के निधन पर गरमाई सियासत, नड्डा ने बनाई उच्च स्तरीय चार सदस्यीय कमेटी

Sat, 23 Jul 2022 10:41 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत विजय दास की मौत की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। कमेटी रविवार को भरतपुर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा करेगी।



 
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत विजय दास की मौत की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह कमेटी रविवार को भरतपुर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा करेगी और जानकारी जुटाएगी। जेपी नड्डा का कहना है कि जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 
विज्ञापन


जांच कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक व सांसद बृजलाल यादव को शामिल किया गया है। 

अवैध खनन के विरोध में भरतपुर के डीग में आत्मदाह का प्रयास करने वाले संत विजय दास की दिल्ली के संफदरजंग अस्पताल में मृत घोषित कर दिया है। साधु विजय दास ने इलाके में अवैध खनन के विरोध के बीच आत्मदाह का प्रयास किया था। शहर के एक अधिकारी ने आग बुझाने और दास को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। संत विजयदास लंबे समय से खदानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें क्षेत्र की खदानों को स्थानांतरित करने का आश्वासन भी दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें