भाजपा नेता सतीश पूनिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर
- फोटो : ANI
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के बेटे पर आधिकारिक रूप से प्रेस को संबोधित करने का आरोप लगाया है। सतीश पूनिया ने सोमवार को चिकित्सा मंत्री के बेटे की एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि "आज यह तस्वीर राज्य के चिकित्सा मंत्री जी के युवराज की है, उनकी तिरंगा लगी गाड़ी अजमेर कलेक्टरेट के पोर्च पर खड़ी है, वे जिलाधीश के साथ आधिकारिक प्रेस को संबोधित कर रहे हैं, अफसर सेवा में बिछे हुए हैं, किस प्रोटोकॉल से"।