फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भीड़ हिंसा और ऑनर किलिंग पर रोकथाम के लिए विधेयक पेश

Tue, 30 Jul 2019 05:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
विज्ञापन
राजस्थान सरकार ने भीड़ हिंसा और ऑनर किलिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए दो विधेयक मंगलवार को विधानसभा में पेश किए। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान सम्मान और परंपरा के नाम पर वैवाहिक संबंधों की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप का प्रतिषेध विधेयक, 2019 और राजस्थान लिंचिंग से संरक्षण विधेयक, 2019 को सदन में पेश किया।
विज्ञापन


विधेयक के अनुसार कथित सम्मान के लिए की जाने वाली हिंसा व कृत्य भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध हैं और इन्हें रोकना जरूरी है। उच्चतम न्यायालय ने 17 जुलाई को अपने निर्णय में इस संबंध में कानून बनाने की सिफारिश की थी। भीड हिंसा पर लगाम लगाने के मकसद से लाए गए विधेयक के अनुसार भारत का संविधान समस्त लोगों को प्राण और दैहिक स्वतंत्रता और विधियों के समान संरक्षण के अधिकार देता है।

हाल में ऐसी अनेक घटनाएं हुई हैं जिनके परिणामस्वरूप भीड़ हिंसा के कारण व्यक्तियों की जीविका की हानि और उनकी मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 जुलाई को बजट भाषण के जवाब के दौरान भीड हिंसा और आनॅर किलिंग को रोकने के लिए कानून बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें