फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: नोखा थाना इलाके में कई बाइक सवारों ने एक युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मोबाइल और 20 हजार रुपये भी छीने

Mon, 13 Mar 2023 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के नोखा थाना इलाके में कुछ बाइक सवारों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को अर्द्धनग्न कर पीटा फिर उसे कुछ दूर तक घसीटा। पीड़ित ने नोखा थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
नोखा इलाके में आरोपियों ने युवक को पीटने के बाद कुछ दूर तक घसीटा भी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर में नोखा के सबसे व्यस्त इलाके से एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के मुताबिक, बाइक पर सवार दो-तीन व्यक्तियों ने युवक को अर्द्धनग्न कर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने युवक को उसके बाल पकड़ कर कुछ दूर तक घसीटा। इस दौरान पीड़ित वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने भी उन युवकों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश नहीं की। मारपीट की यह घटना छह मार्च की है।

विज्ञापन




रोड़ा गांव निवासी पीड़ित युवक ने रविवार रात को इस संबंध में नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित हनुमान मंदिर के पास स्थित साड़ी की दुकान में काम करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित छह मार्च की शाम अपने घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान जीतू भार्गव, अनिल भार्गव, सुरेश लखारा, प्रदीप सारस्वत और अन्य पांच-छह लड़के एक साथ आए। इसके बाद वे जैन चौक पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उससे मोबाइल और जेब में पड़े 20 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें