फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: दंपती को बचाने पहुंचे दो युवक भी ट्रेन की चपेट में आए, तीन की मौत

Sun, 08 Nov 2026 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर में घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दो व्यक्ति झगड़ रहे दंपती को बचाने पहुंचे थे।

 

विज्ञापन
बीकानेर में दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, झगड़ रहे एक दंपती को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे दो व्यक्ति भी ट्रेन की चपेट में आ गए।

यह हादसा बीकानेर के जेएन व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक दंपती आपस में बहस करते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। इसी दौरान उन्हें बचाने के प्रयास में दो अन्य व्यक्ति भी ट्रैक पर चले गए। तभी वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।

घटना के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी संजीत मोची के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें