फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: बढ़ती जा रही है हैवानों की दूषित मानसिकता, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की लगातार तीसरी घटना

Thu, 18 Jan 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले में पिछले एक सप्ताह में बालिका के साथ ज्यादती की यह तीसरी घटना सामने आई है। मंगलवार को हुई इस घटना में आरोपी ने स्कूल जा रही एक बच्ची को लिफ्ट देने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने बुधवार रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा तहसील के पांचू थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सात साल की बच्ची अपने स्कूल जा रही थी तभी बाइक पर सवार विजय सिंह ने बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाया और कुछ दूरी पर सूनसान इलाके में ले गया। बच्ची के चिल्लाने पर इस बारे में  किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़कर वहां से भाग गया। 

विज्ञापन


बाद में डर के कारण बच्ची स्कूल चली गई। शाम को घर लौटने पर तो चेहरे के निशान देखकर परिजनों को बालिका के साथ किसी अनहोनी घटना का अंदेशा हुआ तो बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। 

बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण डा. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ज्यादती का शिकार हुई बच्ची का देर रात को नोखा अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। मामले की जांच एसआईयूसीएडब्ल्यू सीओ विक्की नागपाल को सौंपी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें