फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: जर्जर वाटर टैंक की छत गिरने से तीन छात्राओं की मौत, स्कूल में पानी निकालते वक्त हुआ हादसा

Tue, 18 Feb 2025 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवानाडा में वाटर टैंक से पानी निकालते समय जर्जर कुंड की कमजोर छत भरभराकर गिर गई और तीनों छात्राओं की कुंड में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नोखा में केडली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवानाडा में हुए एक हादसे में स्कूल में बने वाटर टैंक से पानी निकालने के दौरान कुंड की जर्जर छत गिरने से तीन मासूम छात्राओं की मौत हो गई। मृत छात्राओं की पहचान 8 वर्षीय प्रज्ञा पुत्री रेखाराम जाट, भारती पुत्री ओमाराम जाट और रवीना पुत्री बागाराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब तीनों छात्राएं स्कूल में पानी निकालने गई थीं। इसी दौरान कुंड की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चियां कुंड में गिर गईं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल के एक अध्यापक ने नवंबर माह में ही शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जर्जर टैंक की स्थिति के बारे में संभावित खतरे की जानकारी देते हुए तुरंत मरम्मत की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इसे नजरअंदाज कर दिया। नतीजतन यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन मासूम बच्चियों की जान चली गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही नोखा के उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ और थाना अधिकारी अमित स्वामी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भी घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें