फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: केंद्रीय मंत्री मेघवाल अचानक पहुंचे जनाना अस्पताल, सफाई व्यवस्था को लेकर लगाई फटकार

Thu, 18 Jul 2024 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

वार्ड में फैली गंदगी को लेकर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नाराजगी जताई। विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद किया और उनको आ रही समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीरण करने पहुंचे मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को जनाना अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाएं और मरीजों को उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जनाना अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्री अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद किया और उनको आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए पीबीएम अधीक्षक पीके सैनी को निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड में फैली गंदगी को लेकर मेघवाल ने नाराजगी जताई। 

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से कुछ दिन पहले हुई मुलाकात में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के चर्चा की है। उन्होंने जनाना अस्पताल में आने वाले मरीजों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने इलाज की पर्चियां लेकर घूमना पड़ता है। अगर ये काम डिजीटल हो जाए तो मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को प्रस्ताव भेजा है।इस दौरान केंद्रीय मंत्री को अस्पताल में महिला नर्सेज कर्मचारियों के लिए अलग से चेंजिंग रूम एवं शौचालय की व्यवस्था के लिए आग्रह भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें