फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुआ जिले का एक जवान, कल पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Wed, 25 Sep 2024 06:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

श्रीनगर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जिले को पांचू कस्बे के जवान का पार्थिव शरीर कल यहां पहुंचेगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पांचू थाना इलाके के जवान आतंकियों से लोहा लेते हुए श्रीनगर में शहीद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद रामस्वरूप कस्वां श्रीनगर में तैनात थे और बीती रात आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। जवान के आतंकी हमले में शहीद होने की सूचना के बाद से पूरे कस्बे में शोक की लहर फैल गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामस्वरूप का पार्थिव शरीर कल पांचू पहुंचेगा, उसके बाद उनके पैतृक गांव में उनकी अंत्येष्टि होगी। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के बारामूला में मंगलवार रात 9 बजे बॉर्डर पर गोलीबारी हुई थी। इस दौरान उनके सिर में गोली लगी और सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कस्वां आर्मी में तोपखाने में पोस्टेड थे। इनके भाई सहीराम भी सेना में हैं। मूल रूप से कस्वां परिवार नोखा के केड़ली गांव का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल वे पांचू में रहते हैं। कल शहीद का पार्थिव शरीर यहां पहुंचने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें