फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner : नौ साल की अनाथ को उसकी ही महिला रिश्तेदार ने चिमटे से दागा, स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज

Sun, 18 Aug 2024 10:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के लूणकरणसर में एक महिला रिश्तेदार द्वारा एक नौ साल की बच्ची को अमानवीय यातनाएं देने का मामला सामने आया है। बच्ची के माता-पिता की कुछ समय पहले मौत होने के बाद बच्ची अपनी बुआ के पास रह रही थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूणकरणसर में नौ साल की बच्ची को अपनी ही बुआ द्वारा गर्म चिमटे से दागने का मामला सामने आया है। बच्ची राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। कल दोपहर जब वह स्कूल पहुंची तो कक्ष में नीचे बैठने पर उसकी सिसकियां निकलने लगीं, जिसे देखकर उसकी सहपाठियों और स्कूल टीचर ने उससे पूछा तो उसकी रूलाई फूट पड़ी। शिक्षिका उसे लेकर प्रधानाचार्य के पास लेकर पहुंची, जहां बच्ची ने अपने साथ हो रही बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई।

विज्ञापन


बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता की कुछ अरसे पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ रहती है, जो कि आए दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट करती है। बच्ची के शरीर पर कई जगह दागने से हुए गहरे जख्म के कई निशान बन गए हैं। 

बच्ची के हालत देखकर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस में भी मामले की शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह ने बताया कि नौ साल की बच्ची को उसकी महिला रिश्तेदार द्वारा पिछले दो महीनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह अगरबत्ती और चिमटे से दागे जाने के निशान हैं। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है, जहां उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल सरस्वती देवी की रिपोर्ट पर आरोपी शांतिदेवी सोनी के विरुद्ध बाल शोषण के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है। अपने ही रिश्तेदार द्वारा दी गई अमानवीय यातनाओं से बच्ची बेहद डरी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें