फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: चेन स्नैचिंग को लेकर भिड़े दो गुट, महिला पर जेसीबी चढ़ा दी, मौके पर ही मौत

Thu, 27 Oct 2022 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट की महिला पर जेसीबी चढ़ा दी, जिससे वह घायल हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
बीकानेर में महिला को जेसीबी ने कुचला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर शहर में बीछवाल थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। उसके बाद एक गुट ने महिला पर जेसीबी चढ़ा दी। घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में महिला का शव रखा गया है। बीछवाल थाना अधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा का कहना है कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी बीकानेर के बजरंग धोरा के पास ओवर ब्रिज के पास की बस्ती में रहते थे। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। इसे लेकर संभवतः यह घटना हुई है। बजरंग धोरा के पास पुल पर महिलाएं व बच्चे किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी पुल पर कुछ लोगों ने महिलाओं के गले में पहनी चेन को खींचने की कोशिश की। चेन स्नैचिंग को लेकर झगड़ा हुआ और बात बिगड़ गई। बाद में आरोपी पक्ष के लोग जेसीबी लेकर उन महिलाओं पर चढ़ाने की नीयत से उनके पीछे भागे। महिला प्रेम बाई पत्नी चेतन राम लोडर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें