फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: मसानिया भैरव मंदिर में सजेगा मां काली का दरबार, आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू

Mon, 08 Apr 2024 10:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के मसानिया भैरव मंदिर में चैत्र नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने शहर में पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित मसानिया भैरवनाथ मंदिर में मां काली के दरबार में 9 से 17 अप्रैल तक नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम मां काली की आरती की जाएगी और रविवार को विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर रविवार को हुई बैठक में मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंप दिए गए हैं। भक्तों को मां के दरबार में आने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए जल्द ही सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें