फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: इटुण्डा सरपंच और ई-मित्र संचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में मांगे 24 हजार

Wed, 09 Jul 2025 07:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

एसीबी भीलवाड़ा ने जहाजपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत इटुण्डा में कार्रवाई कर सरपंच और ई मित्र संचालक को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के सफाई कार्यों के बिल पास करने के एवज में ये रकम मांगी थी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत इटुण्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की जहाजपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत इटुण्डा में बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो भीलवाड़ा ने सरपंच अन्नू सिंह और ई-मित्र संचालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पंचायत कार्यालय परिसर में ही की गई, जहां दोनों आरोपी एक ठेकेदार से 24 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

विज्ञापन


एसीबी को पूर्व में शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम पंचायत इटुण्डा में सफाई कार्यों के भुगतान के बिल पास कराने के एवज में सरपंच और ई-मित्र संचालक द्वारा ठेकेदार से 24 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार को तय योजना के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय में ही दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Sikar News: खाटूश्यामजी से अपहृत अजमेर के प्रॉपर्टी व्यवसायी को पुलिस ने नागौर से बरामद किया, आरोपी अब भी फरार
विज्ञापन


इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीबी डीएसपी पारसमल ने किया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रिश्वत सफाई कार्यों के भुगतान से संबंधित बिल पास कराने के लिए ली जा रही थी। डीएसपी ने बताया कि सरपंच अन्नू सिंह और ई-मित्र संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। अगर जांच में और नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हनुमान नगर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामवासियों में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा रही। कई लोगों ने एसीबी की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे कदमों से ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें