फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: जयपुर, दिल्ली व यूपी में बम विस्फोट का मैसेज भेजने वाला युवक हिरासत

विज्ञापन
जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : mathura
विज्ञापन
भरतपुर। जयपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में 21 दिसंबर को एक मैसेज आया। व्हाट्सएप पर आए इस मैसेज में जयपुर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक शहर में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। मैसेज करने वाले युवक को भरतपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश के नोएडा से पकड़ लिया। शनिवार दोपहर मथुरा गेट थाने में आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में तबीयत खराब हो गई। मुंह से झाग आने लगे। इस पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बम विस्फोट का मैसेज भेजने वाले युवक को उत्तर प्रदेश के नाेयडा से शुक्रवार देर शाम हिरासत में लिया है। शनिवार दोपहर को युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का कहना है युवक को मिर्गी की बीमारी है, जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई है। फिलहाल उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक को अस्पताल के मेल वार्ड में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे भर्ती कराया गया है। उसकी निगरानी के लिए करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।


यह है पूरा मामला
पुलिस ने मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन तलाशी तो वह भरतपुर की एक युवती का निकला। वहीं युवती की ओर से बृहस्पतिवार को मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया। युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 24 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी अजय पुत्र देवेंद्र नामक युवक से बातचीत हुई। आरोपी ने उसे अपने प्रेम में फंसा लिया। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि युवक कई बार उससे मिलने भरतपुर आ चुका है। अब आरोपी उसके साथ के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता ने युवक को कई बार रुपये भी दिए। अब रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसी ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर उसे फंसाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को मैसेज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें