फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
भरतपुर सेवर क्षेत्र के कुम्हेर रोड कंजोली लाइन स्थित श्रीबाबा लक्ष्मण दास कॉलोनी के एक मकान में
विज्ञापन
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के कुम्हेर रोड-कंजोली लाइन स्थित श्रीबाबा लक्ष्मण दास कॉलोनी के एक मकान में बीमारी ठीक करने और रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कसौदा ने बताया कि रविवार सुबह उनके पास कुछ लोगों का फोन आया। बताया कि क्षेत्र के एक मकान में धर्म परिवर्तन कराने का कार्य चल रहा है। वे शुभम फौजदार, करन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बबलू, अंकुश कसौदा, गणेश व पवन आदि कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों के साथ जब मकान पर पहुंचे तो 100-150 लोगों को ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दी जा रही थी। आयोजकों ने बताया कि उनके पास कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी का अनुमति पत्र है। जब उनसे अनुमति पत्र मांगा तो वे नहीं दिखा सके। उनसे संस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा तो वह भी नहीं मिला।

नरेश कसौदा का आरोप है धर्म परिवर्तन कराने के लिए बच्चों और महिला को 5 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने का प्रलोभन दिया जा रहा था। उन्हें बताया जा रहा था कि सीधी ईसा मसीह से मुलाकात कराई जाएगी, जिससे सभी काम बन जाएंगे। आरोप है उन्हें बीमारियों छुटकारा दिलाने, बच्चों की निशुल्क पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने आदि का लालच दिया जा रहा था। ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। आरोप है मकान में हर रविवार को इस तरह का आयोजन किया जाता था।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता मनुदेव सिनसिनी ने बताया मकान में बाहर से आकर कुछ लोग गरीब व अनुसूचित जाति के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। कॉलोनी के इस घर में दो साल से हर रविवार को असामाजिक लोग इकट्ठा हो जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। रविवार को कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों का विरोध किया। पुलिस ने कार्यक्रम को बंद कराते हुए वहां मौजूद लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया।

विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रचारक अमित चौधरी ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए जो लोग आए थे वे स्वयं को हिंदू बता रहे थे, जबकि पूजा ईसाई समाज की तरह कर रहे थे। इनके पास मिले आधार कार्ड पर भी नाम आदि हिंदू के रूप में लिखा हुआ है। मामले में नरेश कसौदा ने थाना सेवर में मामला दर्ज कराया है। इसके आधार पर पुलिस ने मौके से पकड़े गए आरोपी शहर के नमक कटरा निवासी भगवान सहाय एवं रंजीत नगर निवासी योगेश कुमार काे गिरफ्तार किया है।


रविवार करीब 11 बजे सूचना मिली कि बाबा लक्ष्मणदास कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग धर्म परिवर्तन की गतिविधि चला रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वहां एकत्रित आमजन को अपने-अपने घर भेज दिया। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

- अनिल जसौरिया, एसएचओ, थाना सेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें