फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट बनाने से पहले गहन अध्ययन कर लें छात्र : भोला

Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
भरतपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में बोलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के अर्थशास्त्र विभाग के
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम कंप्यूटर और बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक प्रिपरेशन ऑफ प्रोजेक्ट रिपोर्ट रहा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर भोला खान ने उद्घाटन सत्र में कहा कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर ही किसी परियोजना को प्रारंभ या बंद करने का निर्णय लिया जाता है। इसमें आर्थिक, तकनीकी, वित्तीय, प्रबंधकीय और उत्पादन पहलुओं पर विस्तृत जानकारी शामिल होती है। इसलिए छात्रों के लिए यह जरूरी है कि इन सभी से संबंधित आंकड़े रिपोर्ट में क्रमानुसार व्यवस्थित करके प्रस्तुत करें और रिपोर्ट बनाने से पहले संबंधित साहित्य का गहन अध्ययन कर लें।
एसएस कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य का छात्र यदि कुशल तरीके से प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना सीख लेता है, तो वह स्वरोजगारी बन सकता है और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकता है। कार्यशाला के प्रथम दिन बीकॉम आनर्स की अंशिका कश्यप, नितांशी गुप्ता, उदय प्रभा, अनिकेत शुक्ला, निश्चय अवस्थी, तरुणेंद्र पाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डा. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. कमलेश गौतम, डाॅ. संतोष प्रताप सिंह, डाॅ. सचिन खन्ना, डाॅ. मोहनी शंकर, पोथीराम सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें