फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: सेवर सड़क हादसों में प्रदेश में पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र सड़क हादसों में हुई मौत के मामले में प्रदेश में पहले पायदान पर आ गया है। यहां बीते वर्षों में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। अकेले 33 हादसे सारस चौराहे पर हुए हैं। वहीं क्षेत्र में 60 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इस क्षेत्र में प्रदेश के सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने हादसे में कमी लाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सोमवार को बताया कि हाल ही में एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस (आईआरएडी) के आंकड़े के अनुसार प्रदेशभर में सबसे ज्यादा सड़क हादसे और उनमें सर्वाधिक 60 मौतें जिले के सेवर थाना क्षेत्र में हुई हैं। सेवर तिराहा, सेवर बाईपास तिराहा, शीशम तिराहा, सारस चौराहा, बरसों तिराहा, ऊंचा नगला तिराहा आदि स्थानों पर ब्लैक स्पॉट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। अकेले सारस चौराहा पर वर्ष 2023 में सड़क हादसों में 33 लोगों की जान जा चुकी हैं। एसपी ने बताया हादसों की मुख्य वजह सड़क में तकनीकी खामियां, राजमार्ग पर प्रकाश की कमी, वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना और गलत तरीके से तिराहा व चौराहा पार करना हैं।

बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पिछले दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस, परिवहन, राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य विभागों की बैठक हुई। इसमें समस्या से निजात दिलाने पर चर्चा की गई। तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण को भी कहा गया है। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने, सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें