फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: होमगार्ड जवान को कुचलकर भागा गौ तस्कर पुलिस हिरासत में, पिकअप में गोवंश लेकर जा रहे थे

Mon, 04 Mar 2024 04:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: गौ तस्करी के दौरान दौसा में होमगार्ड के जवान को गाड़ी से कुचलकर भागे गौ तस्कर को डीग जिले की DST टीम ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिकअप में गोवंश लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन
पकड़ा गया गौ तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले की DST टीम ने नाकाबंदी करके पिकअप में गोवंश लेकर जा रहे तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गौ तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने के प्रयास में थे लेकिन DST टीम ने 3 किलोमीटर तक उनका पीछा करके एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


DST इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर पिकअप में गोवंश लेकर जा रहे हैं। इसके बाद DST टीम ने पालकी गांव के पास नाकाबंदी कर दी। गौ तस्कर जैसे ही नाकाबंदी पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर नाकाबंदी तोड़ते हुए गांव में घुस गए। DST टीम ने पीछा कर 47 साल के इदरीश निवासी फतेहपुर को पकड़ लिया लेकिन उसके दोनों साथी फरार हो गए। 

फिलहाल DST टीम दोनों फरार गौ तस्करों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। DST इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी इदरीश वही है जिसने गत वर्ष गौ तस्करी के दौरान एक होमगार्ड के जवान की गाड़ी से कुचलकर हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें