फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: अब भरतपुर में भी शेर व बाघ के हो सकेंगे दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब भरतपुर में भी शेर व बाघ के हो सकेंगे दीदार
विज्ञापन



- 70 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा जैविक उद्यान



संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। पक्षियों के लिए विश्वविख्यात भरतपुर में अब पर्यटक शेर और बाघ आदि वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। यह संभव होगा बायोलॉजिकल पार्क (जैविक उद्यान) से। इस कार्य पर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए वन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। पार्क के लिए वन विभाग राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन तलाश रहा है।
घना निदेशक मानस सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर में बायोलॉजिकल पार्क खोलने की योजना है। इसके तहत राजस्व विभाग के साथ मिलकर हमने केवलादेव उद्यान के पास मलाह क्षेत्र में और आगरा-जयपुर हाइवे पर कुछ जमीनों का सर्वे भी किया है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है। मुख्यालय व सरकार के अनुमोदन के बाद जमीन फाइनल कर के बायोलॉजिकल पार्क की योजना पर चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे भरतपुर आने वाले पर्यटकों को घूमने के लिए घना, संग्रहालय और किले के अलावा एक और पर्यटक स्थल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोलॉजिकल पार्क को तैयार करने में करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क में शेर, बाघ, लेपर्ड, घड़ियाल, मगरमच्छ जैसे वन्यजीव और जलीय जीवों को पर्यटकों के लिए रखा जाएगा। इनमें कुछ वन्यजीव ऐसे भी हैं जो पहले भरतपुर में पाए जाते थे, लेकिन अब देखने को नहीं मिलते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें