फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: सौतेली मां ने ही पानी के टैंक में डुबाे कर की थी बेटे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। मां की ममता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। इसमें सौतेली मां ने बेटे को पानी के टैंक में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


मामला डीग जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बरौली चौथ का है। रविवार सुबह घर में बने पानी के टैंक में 10 वर्षीय बच्चे यश पुत्र दीवान सिंह का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया था। इस संबंध में यश के मामा संतोष पुत्र निहाल सिंह निवासी बछगांव, थाना मगोर्रा, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश ने मृतक के पिता दीवान सिंह व सौतेली मां रमा के विरुद्ध भांजे यश की हत्या करने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला को संभावित ठिकाने पर तलाश किया। अंतत: रमा को आगरा के बिचपुरी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। सख्ती से पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थानाधिकारी तूफान के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया पति उससे आए-दिन मारपीट करता था। अगर पड़ोस में किसी से बात करती तो बेटा पिता दीवान सिंह से शिकायत करता था। पिटाई का बदला लेने के लिए उसने यश को शनिवार दोपहर घर के आंगन में बने टैंक में पानी का पता लगाने के लिए उसे नीचे उतारा और बाद में उसको पानी में डुबो दिया।
विज्ञापन


बच्चे को तब तक पानी में डूबो के रखा, जब तक उसका दम नहीं घुट गया। बाद में टैंक का ढक्कन लगाकर घर से गोवर्धन की परिक्रमा लगाने का बहाना बनाकर चली गई। पुलिस ने महिला रमा पत्नी दीवान सिंह निवासी बरौली चौथ को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। गौरतलब है दीवान सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या ली थी। इसके चलते उसने दूसरी शादी की थी। रमा की अछनेरा के साही गांव में शादी हुई थी। पहले पति की पिटाई से तंग आकर उसने उससे तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें