फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर। भाजपा जिला कार्यालय के बाहर दो दिन पूर्व पार्टी के के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने मंगलवार को बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान शाम को भाजपा जिला कार्यालय के बाहर पार्टी के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ मंगे कंषाना गुट के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट तथा फायरिंग की घटना हुई। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। इस संबंध में दोंनों पक्षों की ओर से कोतवाली में केस दर्ज कराए गए थे।

कोतवाल प्रमेंद्र रावत ने मामले में मंगलवार रात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया निवासी कैला काॅलोनी, संतराम उर्फ सोंटी निवासी कैला काॅलोनी, गजराज सिंह निवासी बजरंग काॅलोनी एवं गुरूदेव गुर्जर निवासी सैंपउ रोड थाना बाड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। बताते चलें कि फायरिंग में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के भाई रामकेश गुर्जर तथा सतीश गुर्जर घायल हुए थे। रामकेश के पेट में गोली लगी थी, उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें