फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: डकैती की योजना बनाते आठ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
धौलपुर पुलिस द्वारा दबोचे गए बदमाश। - फोटो : वार्ता करते वाल्मीकि संघर्ष समिति के संयोजक महेश काजू व अन्य
विज्ञापन
धौलपुर। पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर डकैती की योजना आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश एसओजी की सूचना पर की गई कार्रवाई में जिले की मनियां थाना पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक जीप सहित दो अवैध हथियार एवं पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि धौलपुर जिला पुलिस को मैनपुरी एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित की ओर से बदमाशों द्वारा राजमार्ग पर डकैती की योजना बनाने के संबंध में सूचना मिली। मनियां थाना इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास डकैती योजना बनाते आठ बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। जीप में बैठे छैमार गैंग के 8 बदमाश किसी पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों में गंगापुर सिटी निवासी मुस्ताक खां, नाजिर, आरिफ एवं पच्चू, बदायूं के ककराला थाने के गांव अलापुर निवासी साहिद खान उर्फ संजय तथा बरेली के थाना सरौली के प्यास मोहल्ला निवासी नूर आलम एवं सहबाज शामिल हैं।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे घुमक्कड़ खानाबदोश हैं। रहने का कोई निश्चित स्थान नहीं है। रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा जमाते हैं। दिन में भीख मांगने के बहाने रेकी करते हैं। आरी, छैनी, टॉर्च आदि लेकर जंगल में छिपकर बैठ जाते हैं। रात करीब 12 से 2 बजे के मध्य घरों से चोरियां कर जीप में बैठकर अपने ठिकानों पर चले जाते हैं। पहले चोरी करते समय लोगों के जागने पर सिर में डंडा मारकर हत्या कर देते थे। इससे पुलिस पीछे लग जाती थी, इसलिए अब लोगों की हत्या करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन






अब तक यहां दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे गंगापुर सिटी में मूर्ति बेचने का काम करते हैं। करीब दो माह पूर्व मूर्ति व कपड़े बेचने के लिए मनियां आए थे। यहां गांव में फेरी लगाने लगे। बदमाशों ने बताया 07 अगस्त 2024 को कस्बा मनियां में मांगरौल रोड पर 2 दुकानों से चोरी की थी। 16 अगस्त 2024 को गांव सियापुरा में 2-3 घरों से सोने-चांदी के जेवरात व रुपयों चोरी किए। 27 अगस्त 2024 को गांव हिनौता में 4-5 घरों से सोने-चांदी के जेवरात व रुपयों की चोरी की।

29 अगस्त 2024 को गांव बीलपुर में 02 घरों से जेवरात व रुपयों की चोरी की वहीं 4 सितंबर 2024 को आगरा राजमार्ग पर गांव तोर में 2-3 घरों से जेवरात व रुपये चोरी किए थे। चोरी कर सभी टोडाभीम चले गये थे। मैनपुरी (उ.प्र.) में 7-8 महीने पहले दो-तीन घरों में सोने-चांदी के जेवरात व रुपयों की चोरी करना कबूल किया है। धौलपुर, भरतपुर, करौली, गंगापुरसिटी, सवाईमाधोपुर, दौसा, कोटा, जयपुर, अजमेर, अलवर एवं उत्तर प्रदेश के बरेली, मैनपुरी आदि जिलों में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों को भी अंजाम दिया गया। इनके खिलाफ करीब एक दर्जन प्रकरण विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें