फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कांग्रेस अपने आप में खुद समस्या है

विज्ञापन
भरतपुर में जनसभा को संबो​धित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
भरतपुर। कांग्रेस अपने आप में समस्या है। विधानसभा चुनाव में अगर जनता ने अपने वोट का सही इस्तेमाल न कर कांग्रेस को समर्थन किया होता तो आज कुछ भी नहीं होता। सुरक्षा मिलती न विकास और न गरीब कल्याण होता। न ही अयोध्या में राम मंदिर बन पाता, ये बनने ही नहीं देते। कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि विकास हो।
विज्ञापन


यह बात रविवार को भरतपुर के हलैना में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत को 1952 में धारा 370 का दंश दिया था, जिसे मोदी ने समाप्त कर दिया है। कांग्रेस गरीबों को भूखा मारती थी और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में जनसभा में योगी ने कांग्रेस को विकास, गरीब, किसान, युवा, देश की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर घेरा।
योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हम ट्रिपल स्पीड से काम कर सकेंगे। जनता की सेवा और सुरक्षा कर सकेंगे। कांग्रेस के पास न नीति है और न नेता। भाजपा शासन में सुरक्षा भी है और समृद्धि भी। विकास भी है और आजीविका भी। आस्था का सम्मान है। हमारी पीढि़यां चली गईं। कहा कि विश्व में मोदी के नेतृत्व में नए भारत की पहचान बन रही है। पाकिस्तान के अंदर 20 दुर्दांत आतंकवादी मारे गए हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि भारत के खिलाफ बोल पाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नया भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा करना जानता है। यदि कोई सीमा में सेंध लगाने का दुस्साहस करता है तो उसका राम नाम सत्य करने का साहस रखते हैं। कहा कि धारा 370 आतंकवाद की जड़ थी। अब भारत की सीमा के अंदर कोई आतंकवादियों को प्रश्रय नहीं दे पाएगा।

कांग्रेस के लोग घुटने टेक आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे। कहा कि कांग्रेस गरीबों को भूखा मारती थी जबकि मोदी देश के 80 करोड़ गरीबों को पिछले चार साल से मुफ्त में राशन दे रहे हैं। गरीबों के हित पर डकैती डालने वाले कांग्रेसियों को उनकी सही जगह दिखाने की आवश्यकता है। कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान और विकसित भरतपुर चाहिए।


भजनलाल को भरतलाल कहा
भाषण के दौरान उप्र के सीएम योगी की जुबान फिसल गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भरतलाल कह दिया। कहा कि आपने भरतलाल को समर्थन दिया था, इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। राजस्थान की 25 मनकों की माला में भरतपुर का योगदान होना चाहिए।


लाल किले में भूसा भरवा दिया था
सीएम योगी ने भाषण से पूर्व जाट समाज को लुभाने की कोशिश की। कहा कि मैं मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले महाराजा सूरजमल की धरती को नमन करता हूं। महाराजा सूरजमल ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाकर लाल किले में भूसा भरवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें