फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: 'सीएम भी बचाने नहीं आएगा', कैमरे में रिकार्ड हुई डीएसटी टीम की आवाज, तीन लाइन हाजिर, एक सस्पेंड

Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में डीएसटी टीम के पुलिसकर्मियों को एक चाय दुकानदार को धमकाने और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से कहा कि "सीएम भी बचाने नहीं आएंगे", जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में डीएसटी टीम को सीएम के नाम को लेकर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। दअरसल डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी एक चाय के दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि सीएम भी बचाने नहीं आएंगे। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब यह मामला आईजी और एसपी के संज्ञान में आया तो आईजी के निर्देश पर एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर के साथ एक को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


मामला चार फरवरी का है। भरतपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक चाय की दुकान के बाहर घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। डीएसटी टीम को शक था कि यह दुकानदार अवैध शराब व मादक पदार्थ बिक्री कर रहा है। दुकान के आस पास भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी दुकानदार को धमकाते लगा। इस पर दुकानदान ने कहा 'इस भीड़ की मेरे को जानकारी नहीं है। मैं सिर्फ चाय और खाने पीने का सामान बेचता हूं।' तभी एक पुलिसकर्मी कहता है कि सीएम बचाने नहीं आएगा। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मामला भारतपुर आईजी राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के संज्ञान में आया तो पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर और एक को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के निवासी हैं। उन्हीं के गृह जिले की पुलिस इस तरह की टिप्पणी करें तो शोभा नहीं देता। इसी को लेकर के पुलिस के अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है। डीएसटी में तैनात दिनेश, जगदीश, मधुसूदन व लक्ष्मण लाइन को किया लाइन हाजिर, जबकि रितेश को सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें