फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

शहर के एक निजी अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा दवाई का हाई डोज देने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। हंगामे को देखकर डॉक्टर और नर्स अपने चैंबर से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि गर्भवती महिला की तबियत बिल्कुल ठीक थी लेकिन चिकित्सकों के द्वारा दवाई का हाई डोज देने के कारण उसकी तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका के पति लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वह चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव नगला हथेनी का निवासी है। उसकी पत्नी वर्षा 8 माह की गर्भवती थी और उसका इलाज भरतपुर शहर के लोहागढ़ अस्पताल में चल रहा था। हाल ही में उसे बार-बार टॉयलेट की शिकायत के चलते मंगलवार को डॉक्टर को दिखाने आए थे, जहां उसे एडमिट कर लिया। यहां डॉक्टर द्वारा पत्नी को हाई डोज देने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते इस बारे में डॉक्टरों को अवगत कराया लेकिन उन्होंने नशे की हालत में बदसलूकी करते हुए मरीज को देखने से मना कर दिया। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते वर्षा ने रात 12 बजे के आसपास दम तोड़ दिया।

महिला को मौत की सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा देखकर डॉक्टर और नर्स मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने परिजनों से समझाइश की और मृतका के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पति की ओर से चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत का मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें