डीग जिले के मुढ़ौती गांव में शनिवार को एक जर्जर पोल अचानक गिर गया। इस पोल के नीचे कई लोग आ गए। पोल से जा रहे बिजली के तार के कारण तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीण तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दोनों का इलाज जारी है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
गांव की जाटव बस्ती में एक जर्जर पोल था। इसके ऊपर से 11 हजार केवी की लाइन जा रही थी। शनिवार को करीब चार बजे तीन लोग पोल के पास से निकल रहे थे। तभी अचानक पोल गिर गया और तीनों लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। घटना को देख मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सभी को तुरंत नगर के अस्पताल लेकर जाया गया। यहां कलुआ (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मान सिंह (25) और जगत (15) का इलाज नगर अस्पताल में जारी है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कलुआ के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।