फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कोहरे के कारण खड़े ट्रेलर में जा घुसी स्लीपर बस, मां-बेटे समेत 4 की मौत, छह गंभीर घायल

Thu, 29 Jan 2026 09:33 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक खराब ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। निजी ट्रेवल्स की यह बस मथुरा से जयपुर जा रही थी।
विज्ञापन
कोहरे के कारण खड़े ट्रेलर में जा घुसी स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा सेवर थाना क्षेत्र के लुढ़ाबई टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब 2:30 बजे हुआ।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मथुरा से जयपुर जा रही निजी ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। कोहरे के कारण ट्रेलर दिखाई नहीं दिया, जिससे बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं, वहीं छह से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics:  पूर्व CM राजे 35 वर्ष के पुराने सियासी सफर को यादकर हुईं भावुक, सक्रियता के मायने क्या?
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब खड़े ट्रेलर के पीछे न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए थे। इसे लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बस में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें