फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: गहलोत ने गिनाईं प्रदेश की समस्याएं, कहा- मुख्यमंत्री को तय करनी होंगी जनहित की प्राथमिकताएं

Sun, 22 Jun 2025 04:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

शनिवार को भरतपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता को मुख्यमंत्रीजी से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें अपनी प्राथमिकताओं को तय करके जनता की भलाई के काम करना चाहिए।
विज्ञापन
भरतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भरतपुर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भरतपुर के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका ही एक बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है।

विज्ञापन


हालांकि गहलोत ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, किडनैपिंग और हत्याएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं को लेकर गंभीर होना चाहिए। जनता उनसे उम्मीद करती है कि वे इन मुद्दों पर ध्यान दें। अब प्राथमिकताएं बदलने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर बोले मंत्री जोगाराम पटेल- कांग्रेस शासनकाल के मामले पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


गहलोत ने बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बिजली कटौती हो रही है और भीषण गर्मी में लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। अब भले ही बारिश शुरू हो गई हो, लेकिन सरकार को मूलभूत समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।



पूर्व मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि भाजपा सरकार को प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग जैसे जनकल्याणकारी अभियानों को दोबारा शुरू करना चाहिए ताकि आमजन के अटके हुए कार्य पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार बदल गई, लेकिन लोगों को अब तक पट्टे नहीं मिले हैं और गांवों में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इन अभियानों से आम जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अंत में गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि वे प्राथमिकताओं को समझकर काम करें तो प्रदेश की जनता को राहत मिल सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें