फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: अमेरिकी राजनयिक पेट्रिसिया ए लासीना पहुंचीं भरतपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राजनयिक पेट्रिसिया ए लासीना पहुंचीं भरतपुर
विज्ञापन

संग्रहालय में इतिहास से रूबरू हुईं, आज जाएंगी फतेहपुर सीकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। अमेरिकी राजनयिक पेट्रिसिया ए लासीना शनिवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंची। यहां उन्होंने संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय में भरतपुर के इतिहास, सभ्यताओं के अवशेष और मूर्तियों को देखकर प्रसन्न हो गईं। वे आज सुबह केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान का भ्रमण करेंगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो जाएंगी। पेट्रिसिया सारस चौराहा स्थित एक निजी होटल में ठहरी हुई हैं, जहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अमेरिकी राजनयिक पेट्रिसिया ए लासीना अपने दो दिन के दौरे पर भरतपुर आई हैं। उन्होंने सारस चौराहा स्थित होटल पहुंचकर जलपान किया। इसके बाद शाम को करीब दो घंटे तक उन्होंने भरतपुर के राजकीय संग्रहालय का भ्रमण किया। पेट्रिसिया ने संग्रहालय में रखीं पहली शताब्दी की मूर्तियां और उनके शिल्प को देखा। भरतपुर के गौरवशाली इतिहास की धरोहर, महाराजाओं की कलाकृतियों और बंदूक, तोप व आयुधों को भी देखा। आर्ट गैलरी में लघु चित्र, कला और शिल्प के नमूने देखे। पेट्रिसिया करीब दो घंटे तक संग्रहालय में रहीं। रविवार सुबह 9.30 बजे फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें