फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: अलीगढ़ डिपो की बस ट्रेलर से टकराई, 5 महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 स्थित हलैना-तिलचिवी के बीच शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस ओवरटेक के दौरान लक़डी से भरे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार पांच महिलाओं की मौत हो गई तथा परिचालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। मृतकों में एक महिला मथुरा की रहने वाली थी, जबकि चार अन्य की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। हादसे के बाद से चालक फरार है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही हलैना थाना पुलिस और टोल कंपनी के अधिकारी मौके पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त बस में फंसे शवों व घायलों को निकालकर हलैना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां से परिचालक समेत 8 घायलों को भरतपुर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया। उधर, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव व एसपी मृदुल कच्छावा से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्य में गंभीरता के निर्देश दिए। इसके साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
हलैना थाना प्रभारी बिजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ से वाया भरतपुर अजमेर जा रही बस हलैना से करीब एक किमी दूर कृषि उपज मंडी के सामने ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई। एक की पहचान मथुरा के राधेश्याम नगर निवासी नफीसा (34) पत्नी सलीम खान के रूप में हुई है। परिचालक जीतेन्द्र जाटव ने बताया कि बस में चालक-परिचालक सहित 45 यात्री सवार थे, इनमें से मथुरा व भरतपुर से सर्वाधिक यात्री सवार हुए थे। तीन यात्री हलैना उतर गए। शेष 42 लोग बस में सवार थे, जो आगे का सफर तय कर रहे थे। हादसे में रामू, संतोष, सूर्यप्रताप, राजू, मोहित, पप्पू, परिचालक जीतेन्द्र जाटव, अवनीश, तेजवीर, आसिव, फिरोज खान सहित 13 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

-
प्रथम दृष्टया बस चालक की गलती बताई जा रही है। घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। 3 शवों को हलैना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक की पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जबकि एक महिला के शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

- मृदुल कच्छावा, पुलिस अधीक्षक भरतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें