फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बाड़मेर में सेल्फी बनी काल! बेटे को बचाने डिग्गी में कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत

Sun, 21 Jun 2026 10:52 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सेल्फी लेते समय सात वर्षीय बच्चे का पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए मां भी पानी में कूद गई, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां-बेटे के शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन
डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां और उसके सात वर्षीय बेटे की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना बानो की बेरी दूध गांव में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटा डिग्गी के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। बेटे को बचाने के प्रयास में मां भी डिग्गी में कूद गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


सेल्फी लेते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान जीयो देवी (30) पत्नी गोसाईराम के रूप में हुई है। उसके साथ उसका सात वर्षीय बेटा हितेश भी था। जीयो देवी अपने पीहर बानो की बेरी दूध गांव में आई हुई थी और तीन दिन पहले ही बेटे के साथ मायके पहुंची थी।

परिवार कार्यक्रम में गया, मां-बेटा पहुंचे डिग्गी के पास
रविवार को परिवार के अधिकांश सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर जीयो देवी, उसकी बड़ी बहन और कुछ बच्चे मौजूद थे। घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित डिग्गी के पास जीयो देवी अपने बेटे के साथ फोटो और सेल्फी ले रही थी। बताया जा रहा है कि पहले उसने बेटे के साथ तस्वीरें लीं। इसके बाद जब वह अकेले सेल्फी लेने के लिए बेटे को नीचे उतार रही थी, तभी हितेश का संतुलन बिगड़ गया और वह डिग्गी में गिर गया।
विज्ञापन


बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग
बेटे को पानी में गिरता देख जीयो देवी घबरा गई और उसे बचाने के लिए तुरंत डिग्गी में कूद गई। हालांकि डिग्गी की गहराई अधिक होने के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सकी और दोनों पानी में डूब गए। घटना को देखकर वहां मौजूद बड़ी बहन ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मां-बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: PBM अस्पताल में फिर टूटा एक परिवार! दूसरी प्रसूता की मौत से बढ़ा बवाल, इलाज और व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल
विज्ञापन


तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से डिग्गी की दीवार तोड़ी गई और पानी बाहर निकाला गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मां और बेटे के शव बरामद किए गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें