फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान में मौसम साफ, बढ़ने लगी गर्मी; दो हफ्तों में 40 डिग्री पार का अनुमान

Fri, 10 Apr 2026 06:58 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather Update:राजस्थान में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ने लगा है। कई शहरों में तेज धूप से गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्तों में कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

विज्ञापन
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जयपुर, अलवर, उदयपुर, बाड़मेर, पिलानी और कोटा समेत कई शहरों में गुरुवार को तेज धूप के कारण पारा चढ़ा।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह में गर्मी और तेज होने की संभावना है तथा कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। हालांकि 10 और 11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं।
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा रही है। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

यह भी पढें- SI भर्ती 2021: जिनका चयन नहीं हुआ उनका पक्ष सुनने के लिए सु्प्रीम कोर्ट में दायर की गई कैवियट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीमित क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन व्यापक बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो 9 अप्रैल को गर्मी का असर बढ़ता नजर आया। अजमेर में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि भीलवाड़ा में 33 और 19 डिग्री रहा। वनस्थली (टोंक) में 32.1 और 16.6, अलवर में 30.5 और 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में 30.8 और 18.8, पिलानी में 32.6 और 15.4 तथा सीकर में 30 और 16.5 डिग्री दर्ज हुआ। कोटा में 34.4 और चित्तौड़गढ़ में 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जबकि न्यूनतम क्रमशः 19.5 और 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में 33.4 और 20 डिग्री तापमान रहा।
वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक 37.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 21.1 डिग्री रहा। जैसलमेर में 33.8 और 20.5, जोधपुर में 34.3 और 19.4 डिग्री तापमान रहा। बीकानेर में 32.3 और 19.2, चूरू में 32 और 16.8 तथा गंगानगर में 32 और 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।
नागौर में 31.9 और 18.8, बारां में 33.3 और 16.2 तथा जालोर में 34.9 और 21.1 डिग्री तापमान रहा। सिरोही में 32.8 और 15.6, फतेहपुर में 31.5 और 14.1, करौली में 31.4 और 17.6 तथा दौसा में 32.1 और 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ में 33.5 और 19.5, झुंझुनूं में 30.6 और 16.5 तथा पाली में 33.7 और 17.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें