फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: घर में घुसे व्यक्ति के साथ घिनौनी हरकत, पिटाई कर पेशाब पिलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Sep 2024 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरोप है कि पीड़ित ने बाड़मेर के एक घर में घुसने की कोशिश थी, जिसके बाद घर के लोगों ने उसे पकड़ा और खेत में ले जाकर पिटाई की। वीडियो में उसे बोतल से कुछ पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में घर में घुसे व्यक्ति की पिटाई कर जबरन पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पुष्टि नहीं हुई है कि बोतल में पेशाब थी या नहीं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस ने बताया कि पीड़ित सोमवार रात को धाणाऊ क्षेत्र में एक घर में घुसा था। तभी घर में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की गई और उसे बोतल में कुछ पीने के लिए मजबूर किया। दावा किया जा रहा कि बोतल में पेशाब थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई की। आरोप है कि पीड़ित व्यक्ति ने रात में एक घर में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन घर में मौजूद लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसके बाद उसके साथ ये घिनौनी हरकत की गई। हालांकि, अतिरिक्त एसपी बोस ने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि बोतल में पेशाब था या कुछ और। मामले की जांच जारी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें