फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Bus Accident: सवारियों से भरी बस और पिकअप में भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

Mon, 07 Aug 2023 11:08 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में रविवार की रात चौहटन रोड पर सवारी बस और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीयों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर मिलने पर स्थानीय विधायक भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में सवारियों से खचाखच भरी बस और पिकअप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बीती रात हुई भिड़ंत इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। घटना रात को चौहटन रोड पर उनका गांव की सरहद के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सवारियों से भरी बस चौहटन की तरफ जा रही थी। जबकि स्वास्थ्य विभाग की पिकअप दवाइयां पहुंचा कर वापस बाड़मेर की तरफ आ रही थी। तभी दोनों वाहन टकरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए स्थानीय लोग और अन्य वाहनों के लोग मौके पर पहुंचे।

घायलों को पहुंचाया बाड़मेर अस्पताल
घटना के बाद घायलों को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। एक साथ इतने लोगों के अस्पताल पहुंचने के चलते अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। उसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएल मंसूरिया भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने तत्काल अतिरिक्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ को बुलाकर घायलों के इलाज के लिए निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


अस्पताल में जुटी भारी भीड़
हादसे की खबर शहर भर में आग की तरह फैल गई। इसके चलते बाड़मेर के राजकीय अस्पताल के आगे घायलों के परिजनों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान हर कोई अपने परिवार के सदस्य, रिश्तेदार की तलाश करने के साथ-साथ उनके हालचाल जानने के प्रयास करने में लगे हुए नजर आए।

स्थानीय विधायक भी पहुंचे अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के कुशलक्षेम पूछकर अस्पताल प्रशासन से घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें