फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां हाईवे पर मौत का तांडव! 5 सेकंड में 5 बार पलटी कार, 6 लोग गंभीर रूप से घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा

Sat, 20 Jun 2026 07:43 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

राजस्थान के बारां जिले में फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कुछ ही सेकंड में कई बार पलट गई। हादसे में उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद जा रहे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना हाईवे किनारे लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
विज्ञापन
बारां हाईवे फोरलेन पर बड़ा हादसा,असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां जिले में बारां-शिवपुरी हाईवे फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। केलवाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार महज 5 सेकंड में पांच बार पलट गई। हादसे का खौफनाक वीडियो हाईवे किनारे लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन




डिवाइडर से टकराते ही बेकाबू हुई कार
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे यूपी से अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान समरानियां कस्बे के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंचे लोग
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए सभी घायल
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA का ढोल एक्शन! लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर विशाल पचार भगोड़ा घोषित, पाकिस्तान कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण हादसा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें