फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brutal Murder: खेत में बुजुर्ग किसान की नृशंस हत्या; पहले पत्थर से कुचला, फिर हाथ-पैर बांधकर शव कुएं में फेंका

Sat, 28 Mar 2026 03:21 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran News: बारां के सारथल थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय किसान बद्री लाल की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से वार कर हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां के छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के सारथल थाना इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया गया कि न केवल उनकी हत्या की गई, बल्कि सबूत मिटाने के प्रयास भी किए गए।

विज्ञापन

 
सोते समय पत्थर से हमला, हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका शव
मृतक की पहचान 80 वर्षीय बद्री लाल के रूप में हुई है। वह रोज की तरह रात को अपने खेत पर बने छप्पर में सो रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने सोते समय उन पर भारी पत्थर से हमला किया। इसके बाद हमलावरों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और पास ही स्थित कुएं में शव फेंक दिया, ताकि अपराध के साक्ष्य छिपाए जा सकें।
 
सुबह परिजनों ने देखा खौफनाक मंजर, कुएं में मिला शव
शनिवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। बिस्तर खून से सना हुआ था और आसपास जमीन पर संघर्ष के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। अनहोनी की आशंका के चलते जब कुएं में तलाश की गई, तो पानी में बद्री लाल का शव उतराता हुआ मिला। इस दृश्य ने पूरे परिवार और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन




पढ़ें- Rajasthan: दौसा में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, दोनों तरफ से बंद हुआ ट्रैफिक; दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन

 
पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सारथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्यों को बारीकी से परखा। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।
 
हत्या का मामला दर्ज, कारणों की जांच जारी
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संदिग्धों की तलाश और हत्या के कारणों की जांच में जुटी हैं। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या लूट के इरादे से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें