फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: परिवार के साथ दुबई घूमने गए बारां के दो परिवार फंसे, फ्लाइट रद्द, तनाव के बीच वापसी का इंतजार

Mon, 02 Mar 2026 05:03 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

पांच दिन की छुट्टी मनाने गए जिले के दो व्यापारी परिवारों को अब अनिश्चित इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट रद्द होने से दोनों परिवार अब दुबई के एक होटल में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
दुबई में फंसे दो व्यापारी परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हरनावदाशाहजी कस्बे के दो व्यापारी परिवारों के लिए दुबई की सैर अचानक परेशानी में बदल गई। व्यापारी नरेन्द्र खंडेलवाल और नवल गर्ग अपने परिवारों के साथ पांच दिन के तय कार्यक्रम के तहत दुबई गए थे, लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका के चलते उनकी वापसी की फ्लाइट रद्द हो गई। अब दोनों परिवार वतन लौटने की प्रतीक्षा में दुबई के एक होटल में ठहरने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


परिवारों के अनुसार वे 24 फरवरी को हवाई मार्ग से दुबई पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने शारजाह, अबू धाबी और दुबई के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 1 मार्च को भारत लौटना था लेकिन 28 फरवरी को टूर के अंतिम दिन फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिल गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: आबूरोड रीको में रातभर चोरों का आतंक, पूर्व पार्षद के घर से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन


फ्लाइट रद्द होने के बाद ठहरने की समस्या खड़ी हो गई। होटल से चेक-आउट के बाद उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के लिए परिचितों की सहायता लेनी पड़ी। फिलहाल दोनों परिवार दुबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त होटल खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


व्यापारी नवल गर्ग ने बताया कि दुबई में जनजीवन सामान्य नजर आ रहा है लेकिन तनाव का असर महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक-दो बार धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद एहतियातन सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें