फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: विद्युत विभाग के जेईएन पर किसान से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल; विधायक ने CM से की यह मांग

Mon, 24 Nov 2025 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Assaulting Farmer Viral Video: छबड़ा में जेईएन रजनीश चावला द्वारा किसान धीरप सिंह लोधा से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर मामला गरमाया। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के छबड़ा में विद्युत विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) द्वारा किसान के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नया गांव निवासी किसान धीरप सिंह लोधा ट्रांसफार्मर के लिए इंडेन लेने विद्युत कार्यालय गए थे।

विज्ञापन

 
इंडेन न मिलने पर उनकी जेईएन रजनीश चावला से कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर अभियंता चावला ने किसान के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना सामने आने के बाद छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। विधायक ने आरोपी जेईएन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Pollution : राजस्थान में सांसों पर संकट; बड़े शहरों में AQI 300 के पार, सबसे ज्यादा टोंक में

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें